भोपाल, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति एम़ वेंकैया नायडू रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच गए।
नायडू का हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री चौहान उनकी पत्नी साधना सिंह सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अंग वस्त्र एवं सूत की माला भेंटकर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।
विमानतल पर विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा, महापौर आलोक शर्मा, जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह, संस्कृति राज्यमंत्री सुरेंद्र पटवा भी मौजूद थे।
नायडू यहां महिला स्वसहायता समूहों के राज्यस्तरीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूर्व में हुए महिला सम्मेलनों में की गई घोषणाओं और उस पर हुए अमल का ब्योरा मांगा है।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, उप राष्ट्रपति जम्बूरी मैदान में अपराह्न् तीन बजे तक महिला स्वसहायता समूहों के सम्मेलन में रहेंगे और वह इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
कांग्रेस के विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने बयान जारी कर मुख्यमंत्री चौहान पर पूर्व में महिलाओं से किए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया।
dharmpath.com dharmpath