उप्र : अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, 3 गिरफ्तार

गुस्साए लोगों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए चक्काजाम करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, बहरियाबाद थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में करीब 25 वर्ष से पहले स्थापित की गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को रविवार देर रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। सोमवार तड़के जब लोगों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त देखी तो गांव में तनाव फैल गया।

मौके पर पहुंचे दलितों ने धरना देना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम सैदपुर सत्यम मिश्र तथा सीओ सैदपुर मुन्नी लाल गोंड समेत पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित लोग नहीं माने, लोगों ने कहा कि तीसरी बार प्रतिमा का क्षतिग्रस्त किया गया है। लोगों को पुलिस अधिकारियों ने किसी प्रकार शांत कराया और प्रतिमा की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।

लोगों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। गांव निवासी एक युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सूरज मिश्रा, आशीष सिंह और धीरज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493