उप्र : अंशकालिक अनुदेशकों ने अपनी डिग्रियां जलाईं

उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य 25 फरवरी से लक्षमण मेला मैदान में लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान एसोसिएशन ने सरकार को वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बदला लेने की चेतावनी भी दी है।

उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष तेजस्वी शुक्ला ने कहा कि पूर्ण रूपेण प्रशिक्षित होने के बावजूद सरकार अनुदेशकों का शोषण कर रही है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा दिल्ली मंे कही गई 2016 मंे नियमितीकरण की बात का सरकार द्वारा वादाखिलाफी की जा रही है। कहा गया था कि शिक्षामित्रों के बाद अनुदेशकों को 2016 मंे नियमित कर दिया जाएगा।

शुक्ला ने कहा, “हम अनुदेशकों का तत्काल प्रभाव से समायोजन नहीं हुआ तो नेटवर्क बनाकर पूरे प्रदेश मंे 2017 विधानसभा चुनाव में इसका बदला लेंगे। यदि सरकार समय रहते समायोजन कर देती है तो एक बार फिर अखिलेश यादव की सरकार बनाने मंे हम 41,000 अनुदेशक पूरी ताकत लगा देंगे।”

एसोसिएशन के मुताबिक, अनशनकारियों मे रामप्रकाश गुप्त की हालात बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493