सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति मिलते ही डॉ. कुरैशी बसपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए हैं। वह हाथरस जिले में बसपा के उपाध्यक्ष और अलीगढ़-आगरा मंडल जोन कोआडिनेटर रहे हैं।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि कुरैशी के आने से नगर निकाय चुनाव में पार्टी को भारी सफलता मिलेगी।
dharmpath.com dharmpath