उप्र : अखिलेश का 45वां जन्मदिन मना

सपा मुख्यालय पर अखिलेश के तमाम समर्थक एवं कार्यकर्ता जुटे और उनका जन्मदिन मनाया। ढोल नगाड़े की थाप पर नौजवानों ने अपनी खुशी का इजहार किया। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, विधायक शैलेंद्र यादव ललई, एसआरएस यादव, अरविंद कुमार सिंह, सुनील यादव एमएलसी ने केक काट कर जन्मदिन मनाया। सभी ने अखिलेश के दीर्घायु होने की कामना की।

इस अवसर पर सपाइयों ने संकल्प लिया कि वे समाजवादी विचारधारा को ताकत देने के लिए संघर्ष करेंगे। अखिलेश यादव की अगुवाई में प्रदेश के विकास और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा।

पार्टी मुख्यालय में युवा संगठनों की ओर से अखिलेश के जन्मदिन पर 45 युवाओं ने रक्तदान किया। रक्तदान लोहिया अस्पताल की ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. वी.के. शर्मा की देख-रेख में संपन्न हुआ।

लखनऊ के हजरतगंज के हनुमान मंदिर में समाजवादी युवजनसभा के अध्यक्ष विकास यादव की ओर से हवनपूजन के बाद भंडारा चला।

लोहिया अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए। पार्टी प्रवक्ता के अनुसार, युवा नेता प्रदीप शर्मा ने मोहनलालगंज के कनकहा गांव में 44 दलितों को भोजन कराकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया।

रामपुर में मो. आजम खां के आह्वान पर 45 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर विधायक मो. अब्दुल्ला आजम एवं जिलाध्यक्ष विजय सिंह मौजूद थे। जनपद गौतमबुद्धनगर के नोएडा में अखिलेश यादव के जन्मदिवस कार्यक्रम में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन ने शिरकत की।

सीतापुर में आनंद भदौरिया, एम.एल.सी. के नेतृत्व में परिजात वृक्ष के रोपण के साथ रक्तदान कर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। बाराबंकी में राजेश यादव राजू एमएलसी कार्यक्रम में शामिल हुए।

मेरठ में 45 रक्तदाताओं ने रक्तदानकर जन्मदिन मनाया, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह एवं विधायक डॉ. सरोजनी अग्रवाल ने जन्मदिन पर अखिलेश के सफल जीवन की कामना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493