उप्र : अखिलेश ने पंक्चर बनाने वाले के बेटे को दिया टिकट

अखिलेश ने जहूराबाद विधानसभा सीट से महेंद्र चौहान को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। महेंद्र के पिता रामबचन चौहान गाजीपुर जिले के कासिमाबाद मार्ग पर साइकिल का पंक्चर बनाते हैं। रामबचन को जब पता चला कि उनके बेटे को सपा ने विधायकी का टिकट दिया है तो उनके आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि उनका बेटा चुनाव जीतकर अखिलेश के समाजवाद के सपने को पूरा करेगा।

गाजीपुर की सियासत में सपा उम्मीदवार महेंद्र चौहान को गाजीपुर के पूर्व सांसद राधामोहन सिंह गुट का नेता माना जाता है। महेंद्र चौहान ने मऊ के डीसीएसके पीजी कॉलेज से महामंत्री का चुनाव लड़कर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। 2000 में उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य चुनी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493