उप्र : अखिलेश ने मुलायम, डिंपल व आजम संग की बैठक

इससे पहले पार्टी के घोषणापत्र को जारी करने के बाद अखिलेश यादव पार्टी मुख्यालय से चले गए। उनके जाने के बाद मुलायम सिंह यादव वहां पहुंचे। मुलायम को लाने के लिए वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री आजम खां उनके आवास गए थे।

मुलायम सिंह यादव के सपा मुख्यालय पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद अखिलेश यादव वहां उनसे मिलने के लिए दोबारा पहुंचे थे। इसके बाद ही डिंपल, अखिलेश, आजम और मुलायम के बीच बैठक शुरू हुई। हालांकि बैठक में क्या चर्चा हुई, इसके बारे में बैठक में शामिल किसी नेता ने कुछ नहीं बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493