उप्र : अखिलेश ने शान्ति सद्भावना साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाई

लखनऊ, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने असम से जम्मू एवं कश्मीर के लिए निकाली गई ‘शान्ति सद्भावना साइकिल यात्रा’ को बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अखिलेश ने कहा कि यह ऐसी यात्रा है, जिससे समाज को प्रेरणा मिलेगी और देश में मैत्री एवं एकता का संदेश जाएगा।

अखिलेश ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर साइकिल यात्रा में चल रहे युवक-युवतियों से परिचय प्राप्त कर उनके इस प्रयास की सराहना की।

भेदभावमुक्त समाज बनाने, सभी वगोर्ं, जातियों एवं धमोर्ं में आपसी सद्भावना कायम करने तथा देश में मैत्री व एकता के संदेश को लेकर निकाली जा रही इस यात्रा की मुख्यमंत्री ने जमकर प्रशंसा की।

अखिलेश ने कहा, “शान्ति सद्भावना साइकिल यात्रा के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने, लोगों को नशामुक्त बनाने एवं अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए नौजवानों द्वारा किया जा रहा प्रयास काबिल-ए-तारीफ है। इस प्रकार का प्रयास प्रत्येक राज्य में किया जाना चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि 2012 में सर्व सेवा संघ एवं गांधी शान्ति प्रतिष्ठान द्वारा अन्य गांधी विचार प्रणीत संस्थाओं के साथ मिलकर कोकराझार में असम शान्ति यात्रा की शुरुआत की गई थी, जो काफी सफल रही।

यह साइकिल यात्रा असम, पश्चिम बंगाल और बिहार होते हुए बुधवार को लखनऊ पहुंची, जहां मुख्यमंत्री ने इसे अपने आवास से रवाना किया। यह यात्रा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब होते हुए जम्मू एवं कश्मीर पहुंचेगी। लगभग 60 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में विभिन्न धमोर्ं, सम्प्रदायों एवं जातियों के 25 युवा साइकिल चला रहे हैं।

इस मौके पर राजनैतिक पेंशन मंत्री राजेन्द्र चौधरी, होमगार्ड्स एवं प्रान्तीय रक्षक दल मंत्री अवधेश प्रसाद, राज्यसभा सांसद किरनमय नंदा, साइकिल यात्रा के संयोजक चंदन पाल सहित अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493