उप्र : अखिलेश ने समाजवादी मोबाइल एप लांच किया

लखनऊ, 13 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब युवाओं को लुभाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि मोबाइल पर अब समाजवादी एप भी उपलब्ध है। इस एप में सरकार की योजनाओं का पूरा ब्योरा होगा।

यूपी के चुनावों में युवा वर्ग को लुभाने के लिए अब मुख्यमंत्री मोबाइल एप के जरिए हर युवा तक अपनी पैठ बनाने की सोच रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने एक एप लांच किया है। इस एप में अखिलेश यादव लोगों से सीधे मुखातिब होने की कोशिश करेंगे।

खास बात यह कि इस एप में फीडबैक देने की व्यवस्था भी होगी। स्मार्ट फोन में एंड्रावयड और विडोंज सॉफ्टवेयर प्रयोग करने वाले लोग इस एप को डाउनलोड कर सकेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493