उप्र : अखिलेश सरकार ने ‘एयरलिफ्ट’ को किया टैक्स फ्री

लखनऊ, 28 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ को सूबे में टैक्स फ्री कर दिया है। राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की हरी झंडी के बाद बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

यह फिल्म 1990 के दशक में इराक-कुवैत युद्ध के दौरान कुवैत में फंसे भारतीयों को देश वापस लाने की कहानी पर आधारित है।

इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में बॉलीवुड की दूसरी फिल्मों को टैक्स फ्री किया गया है। राज्य में पिछले दिनों ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘हमारी अधूरी कहानी’, ‘मांझी’, ‘पीके’, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ जैसी कई फिल्मों को टैक्स फ्री किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493