उप्र : अखिलेश से मिले बेरोजगार, भर्ती पर रोक की शिकायत

अखिलेश से मिलने आए बेरोजगारांे ने कहा कि भाजपा सरकार में तमाम नियुक्तियां रोक दी गई हैं। वहीं मरीजों ने कहा कि सपा सरकार ने गंभीर बीमारियों की भी नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था कर दी थी, जो अब वह बंद हो गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने वालों में कई लोग ऐसे भी थे, जो स्थानीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी बनना चाहते थे। कहा गया कि वे पार्टी के सदस्यता अभियान में सक्रिय हैं।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री से जिन पार्टी नेताओं ने मुलाकात की, उनमें पूर्व मंत्री बलराम यादव, राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, नरेंद्र वर्मा, कमाल अख्तर, एस.आर.एस. यादव (एमएलसी) रामवृक्ष यादव और अरविंद कुमार सिंह (विधायक) भी शामिल रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493