उप्र : अगले सप्ताह से फिर गहराएगा कोहरा

लखनऊ, 18 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री तक पहुंचने के चार दिन बाद, रात का पारा बढ़कर 7.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, लेकिन दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से एक बार फिर कोहरे का असर गहराएगा।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्घि दर्ज की गई। हालांकि, पछुआ हवाओं एवं हल्की बदली की वजह से दिन के तापमान में कमी आएगी।

गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी उप्र के कुछ हिस्सों में बारिश होने और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिन और रात के पारे में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 23 जनवरी तक सुबह हल्के कोहरे के साथ तापमान सामान्य बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 8.3 डिग्री, गोरखपुर का 9.0 डिग्री, इलाहाबाद का 8.0 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493