उप्र : अगले सप्ताह से बढेगी ठंड

लखनऊ, 1 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में बुधवार को कोहरे का असर रहा। सुबह के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि अगले कुछ दिनों के भीतर तापमान में और गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में हल्की धुंध और सुबह कोहरे का असर रहेगा। दिन के तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वायुमंडल में विक्षोभ का असर कम होने से अब बारिश के आसार नही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, गोररखपुर का 21 डिग्री, वाराणसी का 20 डिग्री और इलाहाबाद का 21़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493