अपहरण की सूचना मिलते ही घरवालों के होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अनन-फानन में फोन नंबर को सर्विलांस पर लेकर पड़ताल शुरू की। पुलिस ने महज छह घंटे के अंदर मासूम को सकुशल बरामद कर अपहर्ताओं को असलहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर, पूर्वी) शिवराम यादव ने बताया कि 17 जून को दोपहर करीब एक बजे अवध विहार कालोनी निवासी 10 वर्षीय वारिस को उसके रिश्ते के मामा शाबिर ने चॉकलेट लेने के लिए बुलाया और अपने दोस्त नदीम के साथ मिलकर अपहरण कर लिया।
दोनों मासूम को लेकर चकौली के जंगल में गए और मासूम के घर पर फोन करके पांच लाख की फिरौती मांगी।
पुलिस ने मासूम वारिस के चाचा अहमद की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज पड़ताल शुरू की और करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद मासूम को सकुशल बरामद कर दोनों अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
dharmpath.com dharmpath