उप्र : अगवा लड़की के परिजनों के आत्मदाह प्रयास को विफल किया

लखनऊ, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। पुलिस ने गुरुवार को करीब पांच महीने पहले कथित रूप से अगवा हुई 14 साल की लड़की के परिजनों द्वारा आत्मदाह करने के प्रयास को विफल कर दिया।

परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के कई प्रयासों में असफलता के बाद यहां उत्तर प्रदेश विधानसभा के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया।

सुरक्षाकर्मियों ने विधानसभा के द्वार संख्या तीन पर उन्हें पकड़ लिया और उन्हें पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस के मुताबिक, परिजनों का कहना है कि उनकी 14 साल की बेटी करीब पांच महीने पहले बहराइच जिले के चिरय्या गांव से अगवा हो गई।

लेकिन, उनका कहना है कि पुलिस लगातार मामले में शिकायत दर्ज करने से इनकार करती आ रही है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि औरैया के डिबियापुर के सुधीर शर्मा ने उनकी बेटी को अगवा किया है। परिजनों ने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी बेटी का पता लगाने का भरसक प्रयास किया लेकिन कहीं कुछ हासिल नहीं हुआ।

उन्होंने आरोप लगाया कि यहां तक कि जिले के कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी उनसे चुप रहने और मामले को किसी के आगे नहीं उठाने को कहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493