उप्र : अदालत ने मृतकों को हाजिर होने का फरमान सुनाया

जिला शासकीय अधिवक्ता शारिक ने बताया कि एसीजेएम कोर्ट द्वारा गुलावठी के मोहल्ला पीर खां निवासी रफीक पुत्र ननुआ, ईदगाह निवासी पवन पुत्र गणपत सिंह, अनीस पुत्र करीमुल्ला के विभिन्न मामलों में वारंट जारी किए थे।

थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जब पुलिसकर्मी वारंट तामील कराने वारंटियों के घर पहुंचे तो पता चला कि 3 वारंटियों की मौत हो चुकी है।

वारंटियों की मौत की पुष्टि के लिए वार्ड 20 के सभासद साबू कुरैशी, वार्ड 12 के सभासद साजिद मुनाफ और वार्ड 10 की सभासद गुलिस्ता से संपर्क किया गया। उन्होंने लिखित में वारंटियों के मृत होने की पुष्टि की है। उनके मरने के बाद वारंट जारी होने से परिजनों में खलबली मची हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493