उप्र : अधिकारियों को योगी का निर्देश, ‘संकल्पपत्र’ पर अमल करें

लखनऊ , 20 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 24 घंटे के भीतर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से प्रस्तुत किए गए संकल्पपत्र पर अमल करने की कवायद शुरू करें।

यहां लोकभवन में सभी विभागों के प्रमुख सचिवों के साथ बैठक में योगी ने इस बात के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से 15 दिन के भीतर अपनी संपत्ति का ब्यौरा देने का भी निर्देश दिया।

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को लेकर भी सख्त दिशा निर्देश दिया।

योगी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि संकल्पपत्र को पूरा करने के साथ ही सभी अधिकारी अपने कार्यालयों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493