उप्र : अधेड़ किसान की हत्या से गांव कांपा

जरिया थाना क्षेत्र के ग्राम जमौड़ी डांडा में अधेड़ किसान का सुबह जंगल मे क्षत-विक्षत शव मिला। जमौड़ी डांडा निवासी अमरजू केवट का 55 वर्षीय पुत्र भगवानदीन एक सामान्य किसान है। उसका एक बेटा जयपाल है। सभी परिवार के लोग मिलकर ख्ेातीबाड़ी का कार्य कर रहे थे। बीते दिवस किसी ने भगवानदीन से कहा कि तुम्हारे बैल आदि जानवर खेतों पर है।

यह सुनकर वह शाम 6 बजे करीब जानवरों की तलाश में खेतों की ओर गया और फिर वापस नहीं लौटा। सुबह उसके बेटे ने ही सबसे पहले जंगल में क्षत-विक्षत शव को देखा। हत्यारों ने शव को इतनी निर्ममता से काटा है कि उसके हाथ, पैर सहित शरीर के कई टुकड़े कर दिए हैं। सिर व शरीर पर भी कुल्हाड़ी के कई घाव हैं। घटना के कारण क्या है और किसने घटना को अंजाम दिया है। इसका खुलासा नहीं हो सका है। मगर हत्या से मृतक की पत्नी व बच्चों में कोहराम मचा हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493