जानकारी के मुताबिक गुरुवार को लोनार कोतवाली क्षेत्र कटरा बिल्हौर हाईवे पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
इस हादसे में वाहन सवार दो युवक ग्राम मदनापुर निवासी कमलेश उर्फ प्रधान (22) और शोभित (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां कमलेश को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि शोभित की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले में अपनी कार्रवाई कर रही है।
dharmpath.com dharmpath