उप्र : अफजाल ने पर्यटन मंत्री को दी चुनाव लड़ने की चुनौती

इसे 2017 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी बेहद अहम माना जा रहा है। इस बीच कौमी एकता दल ने कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने चुनावी बिगुल फूंककर प्रदेश के पर्यटन मंत्री को खुली चुनौती दी है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने जिले कद्दावर नेता पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली और कहा, “अगर पर्यटन मंत्री में हिम्मत हो तो हमारे खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं।”

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद सरकार के गठन में कौएद कि बड़ी भूमिका होगी। आगामी जंगीपुर विधानसभा के उपचुनाव सहित 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए खुली चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के साथ ही जनपद के सपा के नेताओं व मंत्रियों के गलत रवैये के कारण समाजवादी पार्टी को मुंह की खानी पड़ेगी।

अफजाल अंसारी ने कहा कि विकास के नाम पर प्रदेश सरकार रेवड़ी बांट रही है। गंगा पार के जमानिया तहसील में सड़कों की जो दुर्दशा है, वैसा कहीं देखने को नहीं मिलता।

उनहोंने आरोप लगाया कि स्थानीय व विधान परिषद चुनाव में प्रदेश के पर्यटन मंत्री ने सत्ता एवं धनबल का प्रयोग करने के बाद भी सफलता अर्जित नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि अपनी हार से बौखलाकर पर्यटन मंत्री द्वारा कौएद सहित तमाम विपक्षी दलों के कार्यकताओं व नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493