उप्र : अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय के छात्रों को घर बैठे मिलेगी डिग्री और मार्कशीट

लखनऊ, 19 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित डॉ. ए.पी. जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में इस साल से सभी सेमेस्टर की मार्कशीट डाक के जरिए छात्रों के घर भेजी जाएंगी।

लखनऊ, 19 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित डॉ. ए.पी. जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में इस साल से सभी सेमेस्टर की मार्कशीट डाक के जरिए छात्रों के घर भेजी जाएंगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इससे पहले छात्रों की डिग्री ही डाक से उनके घर भेजी जाती थीं लेकिन अब मार्कशीट भी उनके घर तक पहुंचाई जाएगी।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार के मुताबिक कई विद्यार्थियों की शिकायतें आती थीं कि कॉलेज उनकी मार्कशीट रोक लेता है और मार्कशीट लेते समय अतिरिक्त फीस भी ली जाती है। स्कॉलरशिप नहीं आने पर भी मार्कशीट रोके जाने की शिकायतें हैं।

उन्होंने बताया कि इन सब परेशानियों से विद्यार्थियों को नहीं जूझना पड़े, इसके लिए विश्वविद्यालय ने अब डाक के जरिए मार्कशीट घर भेजने का फैसला किया है। इसके लिए वेबसाइट पर एक फॉर्म निकाला गया है। इस पर विद्यार्थियों को अपना वर्तमान पता और स्थाई पता अपडेट करना होगा ताकि मार्कशीट उन्हें आसानी से भेजी जा सके।

कुमार के मुताबिक, पिछले वर्ष 10,000 डिग्रियां इसलिए वापस आ गई थीं क्योंकि विद्यार्थियों द्वारा दिया गया पता सही नहीं था। उन्हें बाद में कॉलेज की तरफ से दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493