उप्र : अमित शाह व मुख्तार अब्बास नकवी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा

लखनऊ, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के खिलाफ राजधानी लखनऊ में मानहानि का केस दर्ज किया गया है। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 4 नवबंर की तारीख तय की है।

ज्ञात हो कि हिमाचल प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ‘कांग्रेस का हाथ, आतंकवाद के साथ’ का नारा देने के लिए भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ता गंगा सिंह ने अदालत में अर्जी देकर बताया कि उन्हें समाचार पत्रों से पता चला कि भाजपा की ओर से वक्तव्य दिया गया है कि ‘कांग्रेस का हाथ, आतंकवाद के साथ।’

याचिका में कहा गया है कि किसी के लिए व्यक्तिगत बयान देना तो ठीक है, लेकिन कांग्रेस प्रतिष्ठित कार्यकर्ताओं का समूह है। समूची कांग्रेस को आतंकवाद समर्थक बताने पर कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। इससे उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493