जांच में कारतूस लाइसेंसी निकला। इसके बाद यात्री को छोड़ दिया गया।
युवक को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने चेकिंग के दौरान पकड़ा। इसके बाद सरोजनीनगर पुलिस ने आगे की कार्रवाई की।
अमौसी एयरपोर्ट पर यात्रियों की चेकिंग के दौरान एक यात्री के पास से 0.32 बोर का जिंदा कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। पूछताछ में यात्री ने अपना नाम आजमगढ़ के दीदारगंज निवासी शेख नवाज बताया।
सीआईएसएफ की टीम यात्री को पकड़कर सरोजनीनगर थाने ले गई जहां पूछताछ के दौरान उसके पास मिला कारतूस लाइसेंसी निकला। थाना प्रभारी सरोजनीनगर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कारतूस और लाइसेंस के कागजात देखकर उसे कागजी प्रक्रिया पूरी कर छोड़ दिया गया।
dharmpath.com dharmpath