पुलिस के मुताबिक, सदरपुर इलाके के सोसा गांव में बुधवार तड़के एक ही परिवार के चार लोग घर के बाहर सड़के के पास बैठ कर अलाव ताप रहे थे। तभी एक अनियंत्रित कार ने सभी को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल चारों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन लल्लू राम (60) और उनकी पत्नी रूकाना (55) ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दो लोगों का इलाज चल रहा है।
पुलिस का कहना है कि कार चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
dharmpath.com dharmpath