उप्र : अस्थायी मस्जिद पर पाबंदी लगी

मौके पर पहुंची पुलिस ने धार्मिक नवनिर्माण पर अपनी आपत्ति जताई तथा कालोनी के लोगों को मौके पर नमाज अदा करने से रोक दिया। पुलिस की कार्रवाई के विरोध में दर्जनों मुस्लिम महिलाएं जिलाधिकारी से गुहार लगाने पहुंचीं और रमजान माहभर उसी स्थल पर नमाज अदा किए जाने की अनुमति मांगी। लेकिन जिलाधिकारी ने अनुमति नहीं दी।

कांशीराम कालोनी में रह रहे मुस्लिम आवंटियों ने कालोनी में बने पानी की टंकी के नीचे अस्थायी निर्माण कराकर एक मस्जिद की शक्ल दे दी और उसी में नमाज और तरावी पढ़ने लगे। इस धार्मिक क्रिया-कलाप पर लोगों द्वारा आपत्ति जताए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अस्थायी मस्जिद को प्रतिबंधित बताया और पानी टंकी के पास से अतिक्रमण को हटाने को कहा।

पुलिस का तर्क था कि किसी भी तरह के धार्मिक नवनिर्माण के लिए प्रशासनिक मंजूरी जरूरी है। इस दौरान पुलिस से मुस्लिम महिलाओं की नोकझोंक भी हुई। पुलिस से आक्रोशित महिलाएं जिलाधिकारी से गुहार लगाने पहुंचीं, जहां अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने उनकी सुनवाई की।

महिलाओं ने रमजानभर अस्थायी मस्जिद में नमाज अदा करने की अनुमति मांगी। एडीएम (एफआर) ने उनकी मांग पर नियमानुसार विचार करने का हालांकि आश्वासन दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493