उप्र : आंधी, बिजली की चपेट में आकर 5 मरे

लखनऊ, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में शुक्रवार देर रात तेज आंधी और बिजली की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जौनपुर में दो लोगों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रतापगढ़ में दो और आजमगढ़ में एक महिला की मौत हुई है।

पुलिस ने बताया कि जौनपुर में अफरोज नाम का युवक और प्रीति नाम की युवती आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए थे और अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई।

प्रतापगढ़ में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से दो अन्य लोगों की मौत हुई। आजमगढ़ के कमहरिया गांव में रामावती नाम की महिला का मिट्टी का मकान तेज आंधी में ढह गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

खेतों में लगी सब्जियों और गेंहू की फसल खराब होने की भी खबरें हैं।

बलिया के रसरा में ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे फसलों और वाहनों को भारी क्षति पहुंची है।

राज्य में बीते 40 दिनों के दौरान हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि में फसलों के बर्बाद होने से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493