पुलिस ने इनके पास से चौदह हजार पांच सौ रुपये, एक एलसीडी, डायरी, पेंसिल और छह स्मार्ट फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान चार सटोरिए भागने में सफल रहे। पुलिस इनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
इस बात की जानकारी बुधवार को सीओ कोतवाली पूनम मिश्रा ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।
नागफनी थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के नवाबपुरा मोहल्ले में आईपीएल मैचों पर बड़ी स्तर पर सट्टा लगाए जाने का खेल चल रहा है। पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान चार सटोरिए मौके का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार जल्द ही फरार सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गिरफ्तार लोगों में अफसर, आसिफ, रौनक, नदीम, शानू, अरुण, जीतेंद्र सैनी, गोविंद शामिल हैं। जबकि फरार लोगों में शाहिद घोसी, पपू, वाहिद और आले हसन शामिल हैं।
सीओ कोतवाली पूनम मिश्रा ने बुधवार को बताया, “इस संबंध में सूचना मिली थी कि नवाबपुरा इलाके के गुड़िया बाग में मौजूद एक मकान में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। छापेमारी के लिए सर्च वारंट लिया गया। छापेमारी में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चार लोग फरार हो गए है। फरार लोगों के बारे में जानकारी मिल चुकी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”
उन्होंने कहा, “गिरफ्तार लोग बुकी हैं जो आईपीएल मैचों में सट्टा लगाते थे। मैच के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क बना कर सट्टेबाजी का धंधा करते थे। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों के बारे में भी सूचना मिली है। जल्द ही इस धंधे में संलिप्त और लोगों को बेनकाब किया जाएगा।”
dharmpath.com dharmpath