लखनऊ, 25 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में निलंबित आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि अपनी बात मजबूती से समाज में रखने के लिए राजनीतिक पार्टी का साथ जरूरी है।

नूतन ने यह भी बताया कि वह भाजपा में ही क्यों शामिल होना चाहती हैं। उनका मानना है कि इस पार्टी में वंशवाद नहीं है।
नूतन के मुताबिक, “मैंने आज भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। राजनीति में आने के मेरे फैसले का मुख्य कारण है कि मैंने अपने सामाजिक कार्यों के दौरान यह अनुभव किया कि वृहत्तर स्तर पर समाज की सेवा कर पाने और अधिक प्रभाव से अपनी बात रख पाने के लिए एक राजनैतिक पार्टी के मजबूत संबल की बहुत अधिक जरूरत है।”
नूतन ने कहा, “भाजपा में शामिल होने का मुख्य कारण यह है कि इस पार्टी में वंशवाद नहीं है। भाजपा में सर्वाधिक आंतरिक लोकतंत्र है। यह विभिन्न वर्गो में विभेद नहीं करती है। एक अखिल भारतीय पार्टी है और राष्ट्रीयता की भावना पर आधारित है। जल्द ही मैं औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करूंगी।”
गौरतलब है कि नूतन ठाकुर आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी हैं। अमिताभ सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह द्वारा मिली कथित धमकी की वजह से चर्चा में हैं।
dharmpath.com dharmpath