अमिताभ ने डीजीपी जावीद अहमद से मुलाकात की और उनसे जिम्मेदारी वाले पद पर तैनात करने की बात कही, ताकि वे अच्छे प्रकार से अपनी सेवाएं दे सकें।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें राजनैतिक कारणों से निलंबित किया गया था और कैट और भारत सरकार के आदेश के बाद भी अकारण लंबे समय तक निलंबित रखा गया।
आईपीएस अमिताभ ने कहा कि जिन्होंने भी उनके साथ अन्याय किया है, वे उनकी जिम्मेदारी नियत कराएंगे। साथ ही उन्हें जो तैनाती दी जाएगी उसका पूरी तन्मयता से पालन करेंगे।
उल्लेखनीय है कि आईपीएस अमिताभ ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर फोन पर धमकाने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्हें सपा सरकार ने निलंबित कर दिया था। अमिताभ ने मुलायम की बात मोबाइल में रिकार्ड कर लिया था और इस बिनाह पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मुलायम ने एक कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा था, “ये मोबाइल भी बहुत खतरनाक चीज है।”
dharmpath.com dharmpath