उप्र : आगरा के तूफान प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे योगी

लखनऊ, 5 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर्नाटक का दौरा स्थगित कर शुक्रवार देर रात राज्य लौट आए। वह सीधे आगरा पहुंचे, जहां आज वह तूफान प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को आए तूफान की वजह से आगरा में सबसे ज्यादा 43 लोगों की मौत हुई थी। विपक्ष के दबाव के बाद, योगी को कर्नाटक का दौरा छोड़कर उप्र आना पड़ा है।

अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर्नाटक से अपने कार्यक्रम स्थगित कर शुक्रवार को रात 9़ 37 बजे आगरा पहुंच गए। योगी शनिवार को मेडिकल कॉलेज में घायलों से मिलने जाएंगे। उसके बाद खेरागढ़ और फतेहाबाद का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री विशेष वायुयान से शुक्रवार की रात 9़ 37 बजे हुबली एयरपोर्ट कर्नाटक से चलकर खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से कार द्वारा वे सर्किट हाउस गए। रात्रि विश्राम करने के बाद वे शनिवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद वह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493