17 अप्रैल की देर शाम नगर के आगरा रोड स्थित आगरा गेट पुलिस चौकी के सामने जमीनी विवाद को नामजद आरोपियों ने महिला अनीशा बेगम के साथ पहले तो जमकर मारपीट की और फिर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपियों को जनता ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
घटना के समय चौकी में चौकी इंचार्ज सहित कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद न होने से हत्यारोपियों के हौसले इतने बुलंद हो गए थे कि उसने महिला के साथ चौकी के सामने ही जमकर मारपीट की थी और जब महिला अपने बचाव के लिए चौकी की ओर भागी तो आरोपी ने चौकी के भीतर घुसकर महिला के साथ जमकर पीट की थी और फिर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी वसीम उफ्र कुन्नू और उसकी बहन शमा बेगम व उसकी मां कनीज फातिमा को लोगों ने मौके पर ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।
पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही बरतने वाले चौकी इंचार्ज रामनरेश यादव सहित सिपाही प्रहलाद सिंह, सिपाही लेखराज सिंह, सिपाही उदयवीर सिंह और सिपाही हरविंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
dharmpath.com dharmpath