इसी बीच फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और कुछ स्थानीय लोगों ने हैंडपंप व आसपास से पानी का इंतजाम कर आग बुझाना शुरू किया। इसी दौरान वहां पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।
आग में अच्छन खां की सैलून की दुकान, दस्तेगीर चाय वाले की दुकान और शब्बर हसन गुलफाम टेलर की दुकान समेत छह दुकानें जल गईं। प्रत्यक्षर्शियों के अनुसार, जीप में ड्रम में रखे डीजल ने अचानक आग पकड़ ली। यह देखकर ड्रम को जीप से नीचे गिरा दिया गया, जिससे आग और तेजी फैली और उसने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
इस चौराहे पर जीप आदि से स्थानीय सवारियां ढोई जाती हैं। घटना के समय वहां काफी लोग थे। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
dharmpath.com dharmpath