उप्र : आप ने लखनऊ के महापौर पर लगाए गंभीर आरोप

पार्टी के जिला संयोजक गौरव माहेश्वरी ने महापौर दिनेश शर्मा को पत्र लिखकर कहा कि पिछले कई समय से ज्योति एन्विरोटेक नगर निगम से एग्रीमेंट में डिफाल्टर साबित हो रही है, बावजूद इसके कंपनी को हर महीने करोड़ों रुपये का भुगतान किया जा रहा है।

महेश्वरी ने कहा कि नगर निगम अभी तक सिर्फ वित्तीय वर्ष 2011-2012 तक की ही बैलेंसशीट तैयार कर पाया है, जबकि वित्तीय वर्ष 2010-2011 तक ही बैलेंसशीट नगर निगम की वेबसाइट पर दशार्यी गई है।

उन्होंने मेयर से सवाल पूछा कि ऐसी क्या मजबूरी है जो वित्तीय वर्ष 2011-2012 के बाद से बैलेंसशीट तैयार नहीं कर पा रहे हैं? उन्होंने कहा कि नगर निगम से पिछले 10 सालों की ऑडिटेड बैलेंसशीट आरटीआई के माध्यम से मांगी है, जिसका जवाब नगर निगम द्वारा नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में बिना बैलेंसशीट बनाए नगर निगम घाटे का ढोल पीटना बंद करे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493