आरक्षण समर्थकों ने लखनऊ में काला झंडा लेकर आरक्षण विरोधी सरकारों को रिवर्ट कराने का संकल्प लेते हुए मिशन 2017 के तहत प्रदेश में आरक्षण समर्थक सरकार बनवाने की कसम खाई।
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश वर्मा ने आरोप लगाया कि जिस तरह मोदी सरकार ने पदोन्नति में आरक्षण विधेयक पास न कराकर उप्र की सपा सरकार से गुपचुप सांठगांठ कर लाखों दलित कार्मिकों को गलत तरीके से रिवर्ट कराया, जिस कारण आज उनकी दिवाली काली हो गई है।
वर्मा ने कहा कि 11 नवंबर को लखनऊ में होनी वाली आरक्षण समर्थक रैली केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ खुला हल्ला बोलकर उप्र में भाजपा का हाल बिहार से भी बदतर कर अपने अपमान का बदला लेंगे।
dharmpath.com dharmpath