लखनऊ, 3 जुलाई (आईएएनएस/आईपीएन)। लोकसभा से पदोन्नति में आरक्षण संबंधी विधेयक पारित कराने व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कथित रूप से किए जा रहे दलित उत्पीड़न के खिलाफ हजारों अरक्षण समर्थकों ने रविवार को महाराजा बिजली पासी किला (आशियाना) से लेकर रमाबाई रैली स्थल तक मोटरसाइकिल रैली निकाली।

रैली के दौरान सपा व मोदी सरकार के खिलाफ आरक्षण समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।
इससे पहले, बारिश के बावजूद आरक्षण समर्थक महाराजा बिजली पासी किला के पास एकत्र हुए और उन्हें नमन कर मोटरसाइकिल रैली निकाली जो औरंगाबाद, बिजनौर, सीआरपीएफ चौराहा, सिसेंडी, कमलापुर, माती, भसंडा, मोहनलालगंज, रायबरेली रोड से शहीद पथ होते हुए लगभग 50 किलोमीटर चलकर रमाबाई रैली स्थल पहुंचकर समाप्त हुई।
आरक्षण समर्थकों ने सपा व मोदी सरकार के खिलाफ भड़ास निकालते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पदोन्नति आरक्षण संबंधी विधेयक जानबूझकर पास नहीं कर रही है। इसलिए उसका हर हाल में उप्र से सफाया कर देना है।
रैली के अंत में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति (उप्र) के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है कि सपा व भाजपा सरकार के आरक्षण विरोधी गठजोड़ का खुलासा कर उप्र में आरक्षण समर्थक सरकार बनानी है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बाबा साहब के नाम पर दलित समाज को गुमराह किया है। ऐसे में भाजपा का हश्र यूपी में बिहार चुनाव से भी बदतर करना है। आरक्षण समर्थकों ने ऐलान किया कि जल्द ही प्रदेश के अन्य जिलों में बड़ा रोड शो होगा।
dharmpath.com dharmpath