उप्र : आरपीएफ ने बिछड़ी बेटी को मां से मिलाया

स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव उपाध्याय के निर्देश पर उपनिरीक्षक अमित मीना अपने हमराह पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें प्लेटफार्म क्रमांक एक पर पुल के नजदीक एक पांच वर्षीय बच्ची रोते हुए मिली। उपनिरीक्षक ने उस बच्ची को अपनी सुपुर्दगी में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में बच्ची ने अपना नाम टुकटुक बताया।

बच्ची को थाने लाकर किसी प्रकार उससे पूछताछ कर उसकी मां से संपर्क किया गया। संपर्क होने के बाद बच्ची की मां रेखा आरपीएफ पोस्ट पहुंची और उसने अपनी बेटी को पहचान लिया। इसके बाद आरपीएफ ने बच्ची को उसकी मां को सौंप दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493