बताया जा रहा है कि मृतक अपने पिता के साथ खेत में काम करने गया था। पिता जब खेत में काम कर रहा था, तभी विशाल काली नदी के किनारे खरबूजे तोड़ने चला गया। वहीं पर बैठे करीब आठ आवारा कुत्तों ने लड़के पर हमला बोल दिया।
जानकारी के अनुसार, गुरसहायगंज कोतवाली इलाके के पट्टी मटेहना गांव से कुछ ही दूरी पर खेतों में विशाल अपने पिता के साथ गया था। विशाल खरबूजे के खेत में जाकर खरबूजा तोड़ने लगा, तभी आवारा कुत्तांे ने उस पर हमला बोल दिया।
विशाल के दोस्त की माने तो विशाल ने कुत्तों से बचने के लिए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन आवारा कुत्तांे ने विशाल को नदी से खींच लिया और नोच-नोचकर मार डाला। आवारा कुत्तों के इस हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
dharmpath.com dharmpath