उप्र : आशियाना सामूहिक दुष्कर्म मामले का फैसला टला

लखनऊ, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित आशियाना दुष्कर्म मामले में फैसला टल गया है। अब मुख्य दोषी गौरव शुक्ला को सोमवार को सजा सुनाई जाएगी। इस फैसले को लेकर सबकी निगाहें फास्ट ट्रैक कोर्ट पर टिकी थीं, लेकिन न्याय के लिए पीड़ित और उसके परिवार को कुछ दिन और इंतजार करना होगा।

बार काउंसिल की हड़ताल के कारण शनिवार को फैसला नहीं दिया जा सका।

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गौरव को बुधवार को दोषी ठहराया गया था। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

एडीजे अनिल कुमार शुक्ला ने सजा सुनाते वक्त गौरव शुक्ला को अदालत में रहने का आदेश दिया था।

गौरतलब है कि मई 2005 में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में गौरव शुक्ला मुख्य आरोपी था, लेकिन आरोपी पक्ष के तमाम कानूनी दांव-पेचों के चलते गौरव को बालिग साबित करने में ही 10 साल लग गए।

इसके बाद, उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने का आदेश दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493