उप्र : आसमानी बिजली गिरने से 3 की मौत

लखनऊ, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में गुरुवार को गरज-चमक के साथ शुरू हुई बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से तीन किशोरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक बालक झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, जिले के मोतीपुर थाने के गायघाट के मजरा मैगलपुर निवासी 17 वर्षीय सोनू, 14 वर्षीय आफाक व 16 वर्षीय अय्यान व 12 वर्षीय अरमान सुबह मिट्टी खोदने गए थे। इसी बीच तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बिजली गिरने से सोनू, आफाक और अय्यान की मौके पर मौत हो गई और अरमान झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

बारिश थमने के बाद वहां परिजन पहुंचे, तो तीनों किशोरों को मृत देखा। घटना की खबर मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। एक साथ तीन किशोरों की मौत की खबर सुनकर सांसद सावित्री बाई फुले व सपा के पूर्व विधायक शब्बीर अहमद वाल्मीकि ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। नानपारा इलाके के सीओ भरत यादव ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493