थाना मऊरानीपुर के कुरैचा नाका निवासी नवी की 18 साल की बेटी रेशमा खेत पर किसी काम से गई थी। यकायक मौसम खराब हो गया। यह देख वह खेत से घर के लिए चल पड़ी। वह चंद कदम चली ही होगी कि उसके ऊपर बिजली आ गिरी। वह बुरी तरह झुलस गई और उसी पल उसकी मौत हो गई।
इधर, परिवार वाले बिटिया के काफी देर बाद भी घर न पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू की तो उन्हें खेत में वह मृत पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेशमा के शव को कब्जे में ले लिया।
dharmpath.com dharmpath