उप्र : आसमानी बिजली से 6 की मौत, 4 गंभीर

दोपहर करीब एक बजे अचानक आसमान में काली घटाएं छा गईं। कुछ ही देर बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान कई जगह आसमानी बिजली गिरी।

जमानियां में आकाशीय बिजली गिरने से हरबल्लमपुर में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें संतोष यादव (35), गुलाब यादव (38) दरौली तथा बालकेश्वर यादव (40) महली गांव के थे। मृतक पुलिया पर चल रहे निर्माण कार्य में अपने ट्रैक्टर से मिट्टी की ढुलाई कर रहे थे।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बारिश से बचने के लिए तीनों व्यक्ति पास में खड़े ट्रक के नीचे छिप गए, तभी बिजली गिरी और वे उसकी चपेट में आ गए। तियरी गांव में किशोर कुंदन बिंद (14) पुत्र सियाराम बिंद अपने दरवाजे पर खेल रहा था, तभी आसमानी बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई।

उधर हमीदपुर गांव में रीना (36) पत्नी सुरेश बिंद अपने दरवाजे पर खड़ी थीं, उसी समय आसमानी बिजली तड़तड़ाती हुई गिरी, जिसकी चपेट में आकर उसने दम तोड़ दिया।

दिलदारगनर प्रतिनिधि के अनुसार, उसिया में अपने डेरे पर मौजूद जुवेद खां (40) को भी आसमानी बिजली की चपेट में आकर अपनी जान गंवानी पड़ी।

उसिया गांव के जुनेद खान (37) पुत्र शाकिर खान को आसमानी बिजली गिरने से इनकी मौके पर ही मौत हो गई। इनके साथ नौशाद शाह (45) पुत्र शमशाद शाह को भी आसमानी बिजली ने झुलसा दिया। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

क्षेत्र के निरहुका पूरा में अपने खेत में धान का बीज डालने गए किसान धर्मराज सिंह (40), उनके बेटे दीपक (20) के अलावा चंदन (35) पुत्र शिव जनम भी आकाशीय बिजली से गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको गांव वाले निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

सैदपुर तहसील के टिसौरी गांव में दो तथा हाला में एक भैंस आकाशीय बिजली से चल बसी। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर लोगों के छप्पर उड़ गए तथा कई पुराने पेड़ धाराशायी हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493