उप्र : आसाराम के आश्रम पर पुलिस की छापेमारी

लखनऊ, 12 जुलाई (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद में आसाराम के खिलाफ गवाह कृपाल सिंह की हत्या के बाद रविवार को शाहजहांपुर पुलिस की एक टीम ने राजधानी के कृष्णानगर स्थित आसाराम के आश्रम पर छापेमारी की।

शाहजहांपुर पुलिस की एक टीम रविवार की सुबह कृष्णानगर के विजयनगर इलाके में स्थित आसाराम के आश्रम पर छापेमारी के लिए पहुंची। इस दौरान आश्रम में मौजूद लोगों व आसाराम के कुछ समर्थकों ने पुलिस को आश्रम के अंदर घुसने नहीं दिया।

पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शाहजहांपुर पुलिस की टीम आश्रम के अंदर पहुंची और कई घंटे तक छानबीन की। इस दौरान मीडिया को आश्रम के अंदर जाने की इजाजत नहीं मिली। छानबीन के बाद शाहजहांपुर पुलिस की टीम वापस लौट गई।

ज्ञात हो कि बीते शुक्रवार की शाम शाहजहांपुर जनपद में यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद आसाराम के मामले में गवाह कृपाल सिंह को बाइक सवार लोगों ने गोली मार दी थी। गोली लगने से घायल कृपाल सिंह को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार की रात कृपाल सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493