उप्र : इटावा के युवक ने मुख्यमंत्री आवास के सामने खाया जहर

युवक की हालत बिगड़ते देख वहां तैनात पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

जानकारी मिली है कि (45) वर्षीय संत विजय इटावा के ककरिहिया गांव का निवासी है। उसने कुछ साल पहले किसान क्रेडिट कार्ड से दो लाख रुपये का लोन लिया था। उसका कहना है कि फसल अच्छी नहीं होने से उसका सारा पैसा डूब गया। कुछ समय बाद बैंक वाले लोन अदा करने के लिए दबाव बनाने लगे।

संत विजय का दावा है कि उसने 15 दिन पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर अपनी समस्या उन्हें बताकर आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई थी। उन्होंने सहयोग करने का आश्वासन दिया था।

मुख्यमंत्री का आश्वासन मिलने के बाद वह घर लौट गया। वहां पहुंचते ही बैंक वाले फिर आ धमके और पैसा जमा करने के लिए कहने लगे। इसके बाद वह फिर लखनऊ आया।

युवक का कहना है कि मुख्यमंत्री से उसकी मुलाकात हुई, पर बात नहीं बनी। इसलिए उसने जहर खा लिया।

पुलिस अधिकारियों का हालांकि कहना है कि उसकी रविवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई थी। इस कारण उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।

युवक के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना पाकर सीएमओ एस.एन.एस. यादव भी सिविल अस्पताल पहुंचे और युवक के बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493