उप्र : इनामी शूटर की पुलिस मुठभेड़ में मौत, 3 पुलिसकर्मी घायल

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया, “सोमवार तड़के भर्थना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश सुंदर यादव अपने गैंग के सदस्यों के साथ इसी इलाके से गुजरने वाला है। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की।”

एसएसपी ने बताया, “क्षेत्र के तुरैया पुल पर पुलिस और सुंदर यादव के बीच एक जबर्दस्त मुठभेड़ में सुंदर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सैफई के मिनी पीजीआई भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस दौरान एसओ सहित तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज किया जा रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493