उप्र : इलाहाबाद जोन में बनेंगी जीआरपी की 22 अस्थायी बैरक

उन्होंने बताया कि यह निर्णय कर्मचारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया गया है।

आईजी ने ने झांसी जीआरपी थाने पहुंचकर बैरक, मेस तथा थाने का निरीक्षण किया। कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

पत्रकारों को बताया कि इस प्रकार के बैरक पूरे जोन में 22 बनाई जाएगी, जिसमें एक झांसी जीआरपी थाने में है।

आईजी ने पत्रकारों को बताया कि थानों में जीआरपी स्टॉप की बढ़ोतरी और उनकी परेशानियों को देखते हुए 34 जगहों पर अस्थायी बैरक बनाया जा रहा है, जिनमें इलाहाबाद जोन में पूरे जोन में 22 और झांसी मंडल में 8 बैरक बनाए जा रहे हैं। इसके लिए अभी कर्बी, मानिकपुर और झांसी में स्थान चिह्नित कर लिया गया है। इसके साथ ही ललितपुर में भी जगह को चिह्नित किया जा रहा है। झांसी में बनने वाली बैरक 108 वर्गमीटर होगी।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों के 21 पंलगों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा आईजी रेलवे ने कहा कि जीआरपी कर्मियों के रेलवे क्वार्टरों की हालत जर्जर है। इसके लिए जीएम को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है, शीघ्र ही क्वार्टरों की मरम्मत कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि 2000 पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त फोर्स जीआरपी में भेजा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493