उप्र : इलाहाबाद में बस पलटी, 4 मरे

लखनऊ, 13 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में बुधवार सुबह एक बस पलट गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक की लापरवाही की वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

पुलिस के अनुसार, सुबह यह बस इलाहाबाद से मिर्जापुर जा रही थी। बस में लगभग 25 से 30 लोग सवार थे। चालक तेज रफ्तार से बस चला रहा था। कई बार सवारियों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन चालक ने एक न सुनी आखिर में बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें चार यात्रियों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हो हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस व आसपास के लोग बचाव व राहत कार्य में लगे हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493