उप्र : इलाहाबाद में 7 साल बच्ची से दुष्कर्म

घटनाक्रम के मुताबिक, इलाहाबाद के घूरपुर थाना क्षेत्र में मुंबई में नौकरी करने वाले एक युवक का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। पूरा परिवार गुरुवार रात अपने घर में सो रहा था। शुक्रवार सुबह जब मां की नींद खुली तो उसकी 7 साल की मासूम बच्ची खून से लथपथ बेहोश पड़ी थी। गंभीर हालत में उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। आरोपी कौन थे, इसका कोई सुराग फिलहाल पुलिस के पास नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, घटना संज्ञान में है और इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493