कस्बा उझारी निवासी एक युवती का गैर संप्रदाय के पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इश्क में पागल युवती परिजनों द्वारा संभल में शादी के लिए लग्न तय किए जाने से नाराज होकर सोमवार तड़के घर के नजदीक मोबाइल टावर पर चढ़ गई और ऊपर से चिल्लाना शुरू कर दिया कि अगर उसकी शादी उसके प्रेमी से नहीं करवाई गई तो वह ऊपर से कूद जाएगी।
परिजनों ने उसे उतारने का भरसक प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को टावर पर चढ़ाकर युवती को जबरन नीचे उतरवाया।
पूछताछ में युवती ने चौकी इंचार्ज राम सिंह को बताया कि वह घर के सामने रहने वाले दूसरे संप्रदाय के युवक से प्यार करती है। परिजनों ने उसकी मर्जी जाने बगैर संभल में शादी तय कर दी है और रविवार को लग्न की रस्म भी अदा कर दी।
युवती ने परिजनों पर पढ़ाई छुड़वाने का आरोप भी लगाया और कहा कि चार वर्ष पूर्व जब वह नौवीं क्लास में पढ़ती थी, तभी पढ़ाई छुड़वा दी गई।
युवती के करीब पांच घंटे मोबाइल टावर पर रही। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ लगी रही।
dharmpath.com dharmpath