उप्र : ईंट भट्ठे की दीवार में दबकर महिला की मौत

पुलिस के अनुसार, थाना महराजगंज क्षेत्र के मोलनापुर की निवासी 35 वर्षीया अर्चना मौर्य पत्नी छेदी मौर्य सूरजनपुर स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती थी। ईंट भट्ठे की दीवार अचानक ढह गई, जिसमें दब जाने से उसकी मौत हो गई। इस हादसे में 26 वर्षीय श्रीकेश पुत्र भानु निषाद व 35 वर्षीय जयराम पुत्र सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

भट्ठा मालिक मोतीलाल यादव ने 10 हजार रुपये देकर समझौता करने का प्रयास किया, जो विफल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493