उप्र, उड़ीसा, राजस्थान के रसोइए भाजपा के लिए पकाएंगे खाना

पार्टी के इंतजामकारों ने रसोई और मेन्यू की पूरी तैयारी कर ली है। व्यवस्था प्रभारी पूर्व डिप्टी मेयर मुरारी लाल अग्रवाल हैं। सभी को दाल-रोटी-भाजी-रायते से ही संतोष करना होगा। चार स्टाल तो लहसुन-प्याज से भी मुक्त रहेंगे। बैठक इलाहाबाद के केपी कॉलेज परिसर में 12 जून से शुरू होगी।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक और प्रधानमंत्री की रैली के चलते शहर में 450 से ज्यादा वीवीआईपी मौजूद रहेंगे। इसके लिए शहर के सभी होटल और बड़े गेस्ट हाउस भाजपा ने बुक करा लिए हैं। विशिष्ट लोगों के साथ उनका सुरक्षा दस्ता और निजी सहायक भी होंगे।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार जोगिन्दर सिंह ने कहा कि 12 और 13 जून की रात में ज्यादातर होटलों के पास कमरे उपलब्ध नहीं होंगे। शहर के तीनों स्टार रेटिंग वाले होटल बुक हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इलाहाबाद का कार्यक्रम प्रशासन ने जारी कर दिया है। इसके मुताबिक वह शहर में 27.35 घंटे गुजारेंगे। इस दौरान वह बैठक और रैली में शिरकत करेंगे। मोदी आधे घंटे के लिए उच्च न्यायालय भी जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493